Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action will be taken on sewerage connections in the master drain.

Gurugram News: मास्टर ड्रेन में सीवरेज कनेक्शन पर पर गिरेगी गाज

Sat, 25 Oct 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on sewerage connections in the master drain.
नगर निगम का सख्त आदेश, उल्लंघन पर भवन ढहाने की हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से शहर की सीवरेज व्यवस्था ठीक रखने के लिए कड़ा रुख अपनाया गया है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने चेतावनी दी है कि कोई भी नागरिक या संस्था अपने भवन से निकलने वाले अशुद्ध सीवरेज के पानी को सीधे मास्टर ड्रेन में नहीं डाल सकती।
उक्त निर्णय शुक्रवार को निगम कार्यालय में आयोजित सीवरेज प्रबंधन सेल की बैठक में लिया गया। बैठक में बताया गया कि कुछ नेचुरल क्रिक्स के पास पीजी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जो अपने सीवरेज को सीधे मास्टर ड्रेन में डाल रही हैं। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। यह कदम शहर में स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सीवरेज का सही प्रबंधन शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। सभी नागरिकों और संस्थानों से अनुरोध है कि वे अपने भवनों से निकलने वाले सीवरेज के पानी को उचित प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से ही निकालें।
विज्ञापन



6 माह के भीतर इनसभी कनेक्शनों को पूरी तरह बंद किया जाएगा
सीवरेज प्रबंधन सेल (एसएमसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मास्टर ड्रेन में अशोधित सीवरेज का डिस्चार्ज किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्देश दिए गए कि शहर में ऐसे सभी पॉइंट्स की सूची तैयार की जाए जहां मास्टर ड्रेन में सीधे सीवरेज डिस्चार्ज हो रहा है। इसके लिए स्थायी समाधान योजना बनाई जाएगी और अगले 6 माह के भीतर इन सभी कनेक्शनों को पूरी तरह बंद किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लेग-1, लेग-2 और लेग-3 से जुड़े सभी अशोधित पानी डिस्चार्ज कनेक्शनों को भी हटाने का निर्णय लिया गया। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अशोधित सीवरेज डिस्चार्ज रोकने में सहयोग करें और इस प्रकार की शिकायत के लिए एसएमसी को तुरंत सूचित करें। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका और रविन्द्र यादव, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, तथा जीएमडीए, एमसीजी और एचएसआईआईडीसी के इंजीनियर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed