फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Streetlights will light up, fear will vanish.

Gurugram News: जागेंगी स्ट्रीट लाइटें, खौफ होगा गायब

Sat, 05 Sep 2026 05:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Streetlights will light up, fear will vanish.
द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, रात में वाहन चालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

नंबर गेम - 99.50 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ बन रही सर्विस रोड को रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से जिन हिस्सों में सर्विस रोड का निर्माण पूरा हो चुका है, वहां स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है। सर्विस रोड के बचे हिस्सों में निर्माण पूरा होने के बाद वहां भी रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
दिल्ली बॉर्डर से एनएच-48 तक द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 7.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड परियोजना पर लगभग 99.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य एक्सप्रेसवे के आसपास के सेक्टरों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय यातायात को मुख्य एक्सप्रेसवे से अलग करना है। परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सर्विस रोड के कुछ हिस्सों में जमीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित है। हालिया सर्वे में करीब 906 मीटर लंबी सर्विस रोड के निर्माण के लिए जमीन की कमी सामने आई है। इन हिस्सों को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। जीएमडीए की ओर से अब सर्विस रोड के साथ स्ट्रीट लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। जीएमडीए इस कार्य को भी जल्द पूरा करना चाहता है। हाल में बीच में लगी कुछ लाइटें गिर गई थी, ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। हालांकि, जीएमडीए का कहना है कि सीवर निर्माण के चलते कुछ पोल गिरे थे, जिसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रोड का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इसके साथ ही एजेंसी की ओर से सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद रात में आवागमन करने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बीच में कुछ स्थानों पर जमीन संबंधी अड़चनें हैं, जिन्हें दूर कराया जा रहा है। -अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed