{"_id":"6959554af0cf434d3a05d2ac","slug":"street-vendor-beaten-up-for-not-giving-goods-for-free-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76192-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुफ्त में सामान नहीं देने पर रेहड़ी वाले को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुफ्त में सामान नहीं देने पर रेहड़ी वाले को पीटा
विज्ञापन
युवकों ने रेहड़ी पर तोड़फोड़ करते हुए सामान भी फेंका, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में रेजांगला चौक के पास मुफ्त में खाने का सामान नहीं देने पर युवकों ने चाय की रेहड़ी वाले के साथ मारपीट की। युवकों ने रेहड़ी पर तोड़फोड़ की और सामान भी फेंका। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक नामजद युवक सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी राम मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेजांगला चौक के पास रहता है। 1/2 जनवरी की रात करीब 12.30 बजे जब वह रेहड़ी पर चाय बना रहा था तो मुल्लाहेड़ा गांव निवासी हितेश यादव गाड़ी लेकर आया और परांठे व चाय के साथ सिगरेट का पैकेट भी लिया। जब राम मिश्रा ने खाने व सिगरेट के रुपये मांगे तो हितेश यादव रुपये देने से मना करने लगा और खाने-पीने की चीजें मुफ्त में ले जाने की बात कहने लगा।
जब राम मिश्रा ने मुफ्त में सामान देने से मना किया तो हितेश यादव गालियां व धमकी देते हुए वहां से चला गया। इसकी कुछ देर बाद वह पांच-छह युवकों को साथ लेकर वापस रेहड़ी पर आया और राम मिश्रा व दुकान पर काम करने वाले गणेश के साथ मारपीट की। युवकों ने रेहड़ी पर चाय बनाने बाले पतीला उठाकर फेंक दिया व रेहड़ी पर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हितेश यादव व अन्य युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पूरी वारदात के बारे में जानकारी ली जा रही है। छानबीन के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। -धर्मेंद्र जांच अधिकारी