फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strategy made on active role of workers in BJP meeting

Gurugram News: भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर बनी रणनीति

Sun, 24 May 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Strategy made on active role of workers in BJP meeting
भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक संपन्न
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को संगठनात्मक विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
बैठक के दौरान आगामी मन की बात कार्यक्रम, शक्ति केंद्र बैठकों तथा विभिन्न संगठनात्मक अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी संदीप जोशी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने आगामी अभियानों में सभी की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी। प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने तथा संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ता आधारित पार्टी रही है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि आगामी सभी कार्यक्रमों एवं अभियानों को बूथ स्तर तक सफल बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed