फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STF deports notorious Haryana gangster Sahil Chauhan from Thailand

Gurugram News: एसटीएफ ने हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से कराया डिपोर्ट

Sun, 12 Apr 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
STF deports notorious Haryana gangster Sahil Chauhan from Thailand
दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भोंडसी पहुंची टीम, एसटीएफ चीफ करेंगे गिरफ्तारी को लेकर खुलासा
विज्ञापन

गैंगस्टर के खिलाफ अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला व कुरुक्षेत्र के थानों में 16 प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंबाला के गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से भारत डिपोर्ट कराया है। शुक्रवार की रात को थाईलैंड से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट आने पर गैंगस्टर को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। शनिवार की सुबह एसटीएफ टीम उसे लेकर भोंडसी स्थित मुख्यालय पहुंची। साहिल चौहान पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, जबरन वसूली संबंधी धाराओं में 16 मामले अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला व कुरुक्षेत्र के थानों में दर्ज हैं।
गैंगस्टर साहिल चौहान अंबाला के शहजादपुर गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2016 से आपराधिक वारदातों में शामिल हैं। वर्ष 2016 में भुप्पी राणा और मोनू राणा के बीच कॉलेज की राजनीति को लेकर हुए विवाद के बाद साहिल अपराध में शामिल हो गया था। साहिल चौहान को वर्ष 2017 में यमुनानगर के जगाधरी में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास मामले में 10 वर्ष का कारावास व जुर्माना की सजा है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, डकैती, आपराधिक धमकी व आर्म्स एक्ट के तहत 16 मामले दर्ज हैं। वह कौशल चौधरी गैंग, भुप्पी राणा गैंग और दविंद्र बंबीहा गैंग का करीबी साथी है जोकि हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर व आसपास के राज्यों में संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। गैंगस्टर पिछले काफी समय से एनआईए के रडार पर था और आतंक-गैंगस्टर गठजोड़ के मामले में भी वांछित था। वह नवंबर 2024 में विदेश चला गया था। वह कोलकाता से होते हुए बांग्लादेश की राजधानी ढाका से होते हुए जकार्ता, बाली, मलेशिया, अंगोला, वियतनाम व थाईलैंड चला गया। वह विदेश में रहकर भी सोशल मीडिया व विदेशी मोबाइल नंबरों से हरियाणा के कारोबारियों को कॉल करता था। कॉल पर धमकी देकर उनसे करोड़ों रुपये में रंगदारी मांगता था।
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट से भाग गया था विदेश
गैंगस्टर साहिल चौहान नवंबर 2024 में बेंगलुरू से फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था। इसके बाद वह दो साल तक कई देशों में घूमता रहा। उसने डंकी रूट से पुर्तगाल जाने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया था। पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ इंटेलिजेंस इनपुट भी शेयर किए थे, जिसमें गैंगस्टर के विदेश में होने की जानकारी मिली थी। गैंगस्टर 9 अप्रैल को थाईलैंड पहुंचा था। वहां पर उसे अपने पिता बिक्रम सिंह के डायलिसिस के इलाज के लिए इंतजाम करना था और पिता का पासपोर्ट रिन्यू करवाने की कोशिश कर रहा था, ताकि उनके सफर में आसानी हो सके। वह अपने पिता को थाईलैंड ले जाना चाहता था। इसी दौरान एसटीएफ को साहिल के बारे में इनपुट मिला और उसे 24 घंटे के अंदर ही हिरासत में ले लिया गया और भारत डिपोर्ट कराया गया। वर्ष 2026 में एसटीएफ द्वारा गैंगस्टर को डिपोर्ट कराकर भारत लाने का पांचवां मामला है। इससे पहले अंकित शोकीन, अमन भैंसवाल, सोमबीर मोटा और शिलू डहर को डिपोर्ट कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाली में चलाई फर्नीचर की दुकान
साहिल चौहान ने बाली में एक फर्नीचर की दुकान भी चलाई थी। वह डंकी रूट (अवैध रास्ते) के माध्यम से भागने की कोशिश भी की। वह अंगोला से पुर्तगाल गया, जहां उसे आगे की फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं मिली और उसे वापस बाली लौटना पड़ा था। अंगोला में रहने के दौरान गैंगस्टर पवन शोकीन और मनजोत चौहान के संपर्क में था।
----
विदेश में मदद करने वालों के बारे जानकारी ले रही एसटीएफ
एसटीएफ यह जानकारी जुटाने में लगी है कि गैंगस्टर को कई देशों में घूमने व वहां पर गुजारा करने के लिए रुपयों की फंडिंग कहां से मिल रही थी। एसटीएफ आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ करके उसके अन्य साथियों की पहचान करेगी, ताकि उनको भी गिरफ्तार किया जा सके। वहीं, हरियाणा में भी रंगदारी का रैकेट चलाने में उसकी मदद करने वालों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
---------
लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस जारी
साहिल चौहान ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बेंगलुरू के एक फर्जी पते पर धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाया। इस पासपोर्ट को 17 मार्च 2026 को जब्त कर लिया गया था। उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था। अंबाला के शहजादपुर थाने में 2024 में दर्ज एक मामले के सिलसिले में उसके खिलाफ ओपन-डेटेड अरेस्ट वारंट भी पेंडिंग था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

----
विदेश में रहने वाले कई गैंगस्टरों की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ कार्रवाई कर रही है। अमेरिका में हिरासत में लिए गए लवप्रीत, जॉर्जिया में हिरासत में लिए गए वेंकटेश गर्ग और दुबई में मौजूद इंद्रजीत यादव को देश वापस लाने की कोशिशें जारी हैं। उनकी कागजी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें डिपोर्ट कराकर भारत लाया जाएगा। - बी. सतीश बालन, आईजी, एसटीएफ हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed