{"_id":"690b4bde3fd14a7c4603fee1","slug":"sport-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107504-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ::::: स्पीड खो-खो नेशनल में हरियाणा की चमक, मेवात की बेटियों ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ::::: स्पीड खो-खो नेशनल में हरियाणा की चमक, मेवात की बेटियों ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जयपुर में आयोजित स्पीड खो-खो नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, तेलंगाना, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल व बेंगलुरु समेत कई राज्यों की टीमें शामिल हुईं। अंडर-14 वर्ग में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लड़कों की टीम दूसरे स्थान रही। टीम में मेवात के गांव रहना की दो बेटियों का चयन हुआ, जिन्होंने बेहतरीन खेल दिखाकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। सरपंच, चेयरमैन साहिब ठेकेदार और शमसुद्दीन ने बच्चियों को सम्मानित किया। स्कूल के मुख्याध्यापक सानेश कुमार, डीपी अंकिता और कोच वाहिद अली की मेहनत को सफलता का श्रेय दिया जा रहा है। भारोतोलक कोच गुरु आबिद ने बताया कि मेवात में खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद यहां के बच्चे लगातार स्वर्ण पदक जीतकर उदाहरण पेश कर रहे हैं।