फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SpiceJet promoter and MD Ajay Singh booked for cheating

Spicejet: स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह पर धोखाधड़ी का केस, शेयर स्थानांतरण से जुड़ा है मामला

Tue, 12 Jul 2022 02:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Jul 2022 02:34 AM IST
सार

शेयर स्थानांतरण से जुड़े मामले में स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
SpiceJet promoter and MD Ajay Singh booked for cheating
स्पाइसजेट (फाइ फोटो) - फोटो : Instagram

विस्तार

स्पाइसजेट के प्रमोटर एवं एमडी अजय सिंह समेत अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामला शेयर स्थानांतरण से जुड़ा है। सुशांत लोक थाना पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गोल्फ कोर्स रोड स्थित द मैगनोलियाज सोसाइटी निवासी अमित अरोड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि वो नॉन-ऐरोनॉटिकल सर्विस मुहैया कराने के बिजनेस में हैं। आरोप है कि स्पाइसजेट के पुराने प्रमोटर्स ने अजय सिंह के साथ शेयर सेल एंड परचेज एग्रीमेंट किया था, जिसमें पूरे शेयर अजय सिंह को ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद पुराने प्रमोटर्स व अजय सिंह के बीच विवाद हो गया। इस टेकओवर के दौरान स्पाइसजेट की हालत आर्थिक तौर पर काफी खराब थी। ऐसे में अजय सिंह ने अमित से संपर्क किया और कंपनी को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सर्विस मुहैया करवाने की एवज में 10 लाख शेयर ट्रांसफर करने का वादा किया।
विज्ञापन


अमित ने कंपनी को सेवा मुहैया कराई और उसे डूबने से बचाया। इसके बाद अजय सिंह से शेयर ट्रांसफर करने को कहा तो उन्होंने 10 अक्तूबर 2016 की तारीख को डिमेट अकाउंट ट्रांजेक्शन के लिए डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) जारी की। अमित ने इसे अपने अंकाउट में जमा कराया तो पता चला कि स्लिप की वैधता खत्म हो चुकी है। इस पर अमित ने अजय सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि पुराने प्रमोटर्स से विवाद चल रहा है और सुलझते ही वह नई डीआईएस जारी कर देंगे। इसी दौरान 10 मार्च 2022 को मीडिया के जरिए पता चला कि अजय सिंह के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। अमित ने पता लगाया तो यह बात सामने आई कि अजय सिंह पर साल 2019 के बाद से चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed