{"_id":"6afde7df8cac5b3d340928c0","slug":"special-lok-adalat-on-november-21-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107714-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विशेष लोक अदालत 21 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विशेष लोक अदालत 21 नवंबर को
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 21 नवंबर को विकास सदन, जिला न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में होने वाली इस लोक अदालत के बारे में सीजेएम एवं प्राधिकरण की सचिव निशा ने बताया कि इसका उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम करने के साथ पक्षकारों के समय और धन की बचत करना है। लोक अदालत में दोनों पक्ष सौहार्दपूर्ण माहौल में विवाद सुलझा सकते हैं। यहां पारित अवार्ड अंतिम और दोनों पक्षों पर बाध्यकारी होगा। मामलों के निपटारे के लिए कोई अतिरिक्त न्यायालय शुल्क भी नहीं देना होगा।
उन्होंने संबंधित पक्षकारों और अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी कर आपसी समझौते से लंबित मामलों का निपटारा कराने की अपील की। ब्यूरो