फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special camps will be organized for information about labor welfare schemes

Gurugram News: श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी के लिए लगेंगे विशेष शिविर

Mon, 13 Mar 2023 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be organized for information about labor welfare schemes
श्रम आयुक्त सुजान सिंह ने एनसीआर की बैठक में दिए निदेि़श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश के श्रम आयुक्त सुजान सिंह ने श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ और जानकारी देने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। श्रम आयुक्त रविवार को शहर मेें श्रम विभाग के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के समस्त अधिकारियों एवं श्रम निरीक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में श्रम विभाग के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल एवं नूहं के कारखाना विभाग, श्रम विभाग एवं श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

श्रम आयुक्त ने बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने उपरान्त कारखाना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विभाग की वेबसाइट पर कारखानों के पंजीकरण के लिए एक से अधिक बार डाले गए कारखाने के रिकॉर्ड में से अनावश्यक रिकॉर्ड को समाप्त कर कारखानों के विभागीय आंकड़ों को दुरुस्त करें। इसके साथ साथ कारखानों में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समय समय पर निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुधार करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी निरीक्षण समय पर व गुणवत्तापरक होने चाहिए, निरीक्षण के सभी बिंदु सही प्रकार से भरे होने चाहिए। श्रम आयुक्त ने निर्देश दिए कि निरीक्षण का कार्य विस्तृत रूप से एवं गहन जानकारी जुटाकर पूरा समय लगाकर करें, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि श्रमिकों का वेतन व ओवरटाइम की दुगनी राशि उनके बैंक खाते में दी जा रही है या नही। उन्होंने सीएम विंडो व सीपीग्राम सहित सभी विभागीय कार्य जो सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में आते हैं उन्हें समय सीमा के अंदर निपटाने के भी निर्देश दिए। श्रम आयुक्त ने इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों से विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिन-प्रतिदिन के कार्यों में सुधार एवं प्रभावशाली तरीके से करने के भी सुझाव मांगे व उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनके सुझावों को सरकार तक पहुंचाएंगे।बैठक में संयुक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, श्रम विभाग के संयुक्त निदेशक अनुराग गहलावत, फरीदाबाद के उप श्रम आयुक्त अजय पाल, गुरुग्राम-2 के उप श्रमायुक्त भगत प्रताप सिंह सहित श्रम विभाग के अन्य अधिकारी व श्रम निरीक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed