{"_id":"61b0f093553c73283d39a4c7","slug":"son-murdered-father-gurgaon-news-noi6202454122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीट रहे बेटे से छुड़ाने गए पिता की दोस्त के साथ मिल कर पीट-पीट कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को पीट रहे बेटे से छुड़ाने गए पिता की दोस्त के साथ मिल कर पीट-पीट कर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मां ने बेटे के दोस्त को आंगन में बने टॉयलेट में पेशाब करने से मना किया तो बेटे ने पहले मां को पीटा और बाद में बीचबचाव करने आए पिता को दोस्त संग मिलकर पीट-पीटकर कर मार डाला। इस दौरान सिर से अधिक रक्त स्राव होने से उनकी मौत हो गई। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने बड़े भाई के बयान पर छोटे भाई व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या का मामला दर्ज करने के बाद से दोनों फरार हैं।
पुलिस के अनुसार वारदात मंगलवार देर रात करीब 1 बजे की है। मुबारिकपुर गांव में रहने वाले कृष्ण (65) व उसके छोटे बेटे मंजीत उर्फ टीले के बीच शराब पीकर झगड़ा हो गया। मंजीत के साथ उसके चचेरे भाई राजेश और राजेश के भांजे (सोनीपत के गांव नाहरी निवासी) मोहित दहिया ने भी शराब पी रखी थी। रात करीब सवा 12 बजे कृष्ण अपने घर आ गया था, जबकि मंजीत व मोहित पड़ोस में शराब पी रहे थे। रात करीब 1 बजे मोहित कृष्ण के घर के गेट के अंदर बने टॉयलेट में चला गया। कृष्ण की पत्नी और मंजीत की मां ने उसे टोका तो वह बाहर भागने लगा। मां भी पीछे गई तो मोहित व बेटे मंजीत ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पत्नी को बचाने जब कृष्ण बाहर गया तो बेटे मंजीत व उसके दोस्त मोहित ने मिलकर उसके सिर पर पत्थरों से कई वार किए। जिससे सिर से अधिक रक्त स्राव हुआ और कृष्ण वहीं बेहोश हो गया। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मां वापस अपने घर के अंदर गई और छत पर सो रहे बड़े बेटे संदीप को इस बारे में बताया। वो तुरंत बाहर आया और पिता को संभाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तब सूचना पुलिस को दी गई तो फर्रुखनगर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदीप ने अपने भाई के खिलाफ पुलिस को बयान दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। संदीप की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।