{"_id":"68239a36ae8816f0e603b74c","slug":"son-in-law-killed-his-father-in-law-while-intoxicated-arrested-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-57454-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशे में ससुर की ली जान, दमाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशे में ससुर की ली जान, दमाद गिरफ्तार
विज्ञापन
मृतक की बेटी की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। शहर के वार्ड-19 में 60 साल के ससुर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दमाद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की सूचना मिलते ही शहर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
मृतक मिलन की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसके पति कमल प्रभात ने दिन में ही शराब पी ली थी। जब वह स्कूल से लौटी तो उसके पति ने झगड़ा शुरू कर दिया। परेशान होकर वह दोनों बच्चों को लेकर गुरुग्राम में अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी। उसके पिता मिलन उसके पति से समझाने गए तो उसने उनकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है। आरोपी दामाद प्रभात मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बेटी गुरुग्राम से वापस सोहना पहुंची तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के साथ घर पहुंची तो घर में उसके बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने तुरंत ही गुरुग्राम से फिंगरप्रिंट, एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित किए। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि मृतक की बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।