{"_id":"6920c2c3f6b05102ed02eccc","slug":"solar-panels-have-been-installed-but-how-can-they-be-started-without-a-meter-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72724-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोलर पैनल तो लगवाया पर बगैर मीटर कैसे करें चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोलर पैनल तो लगवाया पर बगैर मीटर कैसे करें चालू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम सूर्य घर योजना : कार्यान्वयन में आ रही कठिनाई, तीन महीने से बिजली निगम सोलर नेट मीटर उपलब्ध नहीं करा पा रहा
पूनम
गुरुग्राम। पीएम सूर्य घर योजना से लाभ की आस में हरित बिजली बनाने वाले बहुत सारे उपभोक्ता छत पर पैनल लगवाकर मीटर का इंतजार कर रहे हैं। पिछले तीन महीने से बिजली निगम सोलर नेट मीटर उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, इसलिए उनके सौर उर्जा संयंत्र चालू नहीं हो पा रहे हैं।
उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बिजली निगम ने सोलर मीटर बनाने वाली कंपनी का लोगो बदलने के कारण उसकी टेस्टिंग बंद कर दी है। अब वे नए सिरे से टेंडर करेंगे। इसमें समय लगेगा जबकि पुरानी कंपनी ही है मगर उसने दूसरी कंपनी के साथ मिलकर काम शुरू किया है। प्रोडक्ट पुराना है बस लोगो बदल गया है।
उपभोक्ताओं की इस परेशानी से पैनल लगाने वाले अधिकृत कंपनियों के प्रतिनिधि भी परेशान हैं। बगैर मीटर के सोलर सिस्टम चालू नहीं हो सकते हैं। उनका आरोप है कि बिजली निगम ही इन योजनाओं के प्रति उदासीन है।
विज्ञापन
सोलर सिस्टम लगाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय नवीन और नवीकरण उर्जा विभाग के सचिव को सोलर नेट मीटर की किल्लत के संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि पीएम सूर्य घर योजना के बहुत सारे कनेक्शन पेंडिंग हैं क्योंकि नेट मीटर उपलब्ध नहीं है। सैकड़ों नेट मीटर के आवेदन लंबित हैं। बिजली निगम से अनुमति के बाद सोलर पैनल लगवा लिए हैं, मगर मीटर के अभाव में उसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। गुरुग्राम में अब तक 7338 उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन किया है। इसमें से 1970 उपभोक्ताओं को इसकी स्वीकृति मिल कई है मगर इनमें से बहुत सारे इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि नेट मीटर उपलब्ध नहीं है।
उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया
- बिजली निगम अपने आधिकारिक चैनल से जल्द सोलर नेट मीटर उपलब्ध कराए
- सोलर मीटर की ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जाए।
- सब्सिडी रिलीज होने पर उपभोक्ताओं तक पहुंचने में देरी हो रही है।
पिछले तीन महीने से सोलर सिस्टम केे लिए मीटर उपलब्ध नहीं है। जो कंपनी मीटर बनाती थी, उसे दूसरी कंपनी ने अपने अधीन कर लिया। लोगो बदलने के कारण बिजली निगम उन मीटर की जांच नहीं कर रहा। इस संबंध में अधिकारियों से मिल चुका हूं। आरटीआई से जानकारी ले चुका हूं। सैकड़ों ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने छत पर पैनल तो लगवा लिया है मगर उसे चालू नहीं कर पा रहे हैं।
- राजेश यादव, सोलर पैनल कंपनी प्रतिनिधि
जो योजना प्रधानमंत्री के नाम पर शुरू की गई है, उसमें इस तरह की उदासीनता है। ढाई महीने से लोग मीटर प्राप्त करने के लिए धक्के खा रहे हैं। बाहर जो 10 गुना कीमत पर मीटर मिलता था, उस पर रोक लग गई है और बिजली निगम के पास मीटर उपलब्ध नहीं है। लोग सोलर पैनल लगाकर बैठे हैं। हमने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय उर्जा मंत्री समेत तमाम आला अधिकारियों को लिखा है।
- मुनिंदर पाल, सोलर पैनल कंपनी प्रतिनिधि
मैंने सेक्टर 102 स्थित अपने पेट्रोल पंप पर 20 दिन पहले सोलर पैनल लगवाया है मगर मीटर उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे चालू नहीं कर पा रहा हूं।
- जगविंदर कटारिया, उपभोक्ता
मैंने कुछ दिन पहले सोलर पैनल लगवाया है। मीटर उपलब्ध नहीं होने के कारण सोलर सिस्टम चालू नहीं हो पाया है। इंतजार कर रहा हूं कि कब मीटर आए और सिस्टम चालू हो सके।
- जयपाल कटारिया, उपभोक्ता बसई
अधिकारी ने कहा
बिजली निगम ने मीटर के लिए कुछ कंपनियों को सूचीबद्ध कर रखा है। उच्चस्तरीय बैठक होनी है। मुख्यालय द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।
- वीके अग्रवाल मुख्य अभियंता, डीएचबीवीएन