फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna Electricity Department employees strongly criticized the government and the corporation.

Gurugram News: सोहना बिजली विभाग कर्मचारियों ने सरकार व निगम को जमकर कोसा

Wed, 15 Jul 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Sohna Electricity Department employees strongly criticized the government and the corporation.
सोहना। सोहना बिजली विभाग कर्मचारियों ने निजीकरण नीति व स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार व निगम के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने अपनी योजना को नहीं बदला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को कस्बे के 33 केवी बिजली विभाग कार्यालय में कर्मचारी सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे। उन्होंने दो घंटे तक एसडीओ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में किया गया था, जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान प्रेमपाल द्वारा की गई थी। उत्तेजित कर्मचारियों ने सरकार व निगम की निजीकरण नीति व स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना को गलत बताया। तथा सरकार व निगम के खिलाफ नारेबाजी करके अपना रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार व निगम ने अपनी योजना को रद्द नहीं किया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस अवसर पर उमेश खटाना, अमित, सतबीर यादव, देशराज, राहुल, पंडित सोनू, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed