फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohan Lal became the Gurugram Block President of Sarva Karamchari Sangh

Gurugram News: सर्व कर्मचारी संघ के गुरुग्राम ब्लॉक प्रधान बने सोहन लाल

Sat, 20 Sep 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sohan Lal became the Gurugram Block President of Sarva Karamchari Sangh
शासन-प्रशासन-कर्मचारी का लोगो लगेगा
विज्ञापन


एचएसवीपी कार्यालय में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ त्रिवार्षिक चुनाव

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के गुरुग्राम ब्लॉक का त्रिवार्षिक चुनाव सेक्टर-14 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें ब्लॉक प्रधान सोहन लाल को चुना गया।
चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर सर्व कर्मचारी संघ के मुख्य संगठनकर्ता सुरेश नोहरा व राज्य सचिव जोगिंदर सिंह मौजूद रहे। जिला प्रधान रामनिवास ठाकरान की अध्यक्षता में गुरुग्राम ब्लॉक का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें ब्लॉक प्रधान एचएसवीपी के सोहन लाल, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र टॉक (नगर निगम), उप प्रधान अजीत हुड्डा (बिजली निगम), उप प्रधान केशव (वन विभाग), सचिव महेश कुमार (नगर निगम), कोषाध्यक्ष (वजीर सिंह), ऑडिटर युद्धवीर शर्मा (पब्लिक हेल्थ), संगठन सचिव मनजीत सिंह (टूरिज्म विभाग) को सर्वसम्मति से चुना गया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सुरेश नोहरा व जोगेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार तमाम विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, सभी विभागों में रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती करे, आठवें वेतन आयोग का हरियाणा में अलग से गठन करे व आठवां वेतन आयोग लागू होने तक सभी कर्मचारियों को 5000 रुपये प्रति माह अंतरिम राहत दी जाए। कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करे, महंगाई पर रोक लगाए, आउटसोर्स, निजीकरण, ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए अन्यथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में पूरे हरियाणा में जन जागरण अभियान चलाकर आंदोलन करेगा। इस मौके अजीत सिंह सहरावत, बसंत कुमार, सुशीला देवी, राजेश कुमार, वेद सिंह, संजीव यादव, कमलजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed