फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Smuggler arrested with illegal drugs and medicines

Gurugram News: अवैध मादक पदार्थ व नशीली दवाइयों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with illegal drugs and medicines
दिल्ली से लाकर मोटी रकम पर करता था आपूर्ति
विज्ञापन

सीआईए चालीस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा

एक दिन की पुलिस रिमांड पर है आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। औद्योगिक क्षेत्र में नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले आरोपी को सीआईए सेक्टर-40 की टीम और ड्रग कंट्रोल अधिकारी की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को खेड़कीदौला थाना क्षेत्र से दबोचा। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर जांच की जा रही है।
सीआईए सेक्टर-40 की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी कार से आता है और औद्योगिक क्षेत्र में नशीली दवा की तस्करी करता है। जो दवा उसे दिल्ली में कम दर पर मिलती है। उसका दो गुना से लेकर चार गुना तक दाम वसूलता है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ छापा मारा। जिस पर बहोड़ा कलां गांव के रहने वाले प्रवीण को प्रतिबंधित दवा और कार के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज है। रेवाड़ी में जहां यह तस्करी करता था। उनके बयान में इसका नाम आया हुआ है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से जो दवा बरामद की हैं, समें डाइसीक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और एसीटामिनोफेन कैप्सूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed