{"_id":"6a480c6e68b23cc08d0b6488","slug":"smoke-spread-in-the-area-due-to-fire-in-the-green-area-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93422-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हरित क्षेत्र में आग लगने से इलाके में धुआं फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हरित क्षेत्र में आग लगने से इलाके में धुआं फैला
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-102ए स्थित करीब 100 एकड़ के हरित क्षेत्र में शुक्रवार को आग लगने से इलाके में धुआं फैल गया जिससे आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। आग लगने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार इस हरित क्षेत्र को कम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस हरित क्षेत्र के आसपास कई सोसाइटियां स्थित हैं। इनमें सेक्टर-102 और द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित कई सोसाइटियों के लोग रहते हैं। आग से उठे धुएं के कारण लोगों ने पर्यावरण और स्वास्थ्य पर असर को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय निवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हरित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए स्थायी कदम उठाने की मांग की है। संवाद