{"_id":"63fbb41599a79e5394044464","slug":"slum-burnt-to-ashes-due-to-fire-gurgaon-news-c-1-1-noi1171-305883-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आग लगने से झुग्गी जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आग लगने से झुग्गी जलकर हुई राख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-66 में एम्मार सोसाइटी के एक कबाड़ी की झुग्गी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। थोड़ी ही देर में दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से झुग्गी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। अभी आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है।
प्रारंभिक जांच में शॉट सर्किट माना जा रहा है। एम्मार सोसाइटी के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक झुग्गी में आग लग गई थी। झुग्गी बिजली के खंबे के नीचे बसी हुई थी। माना जा रहा है कि बिजली के खंभे में शॉट सर्किट होने से उसकी चिंगारी झुग्गी में गिरने से आग लग गई। जबतक वहां पर मौजूद लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।