फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Skill courses appeal to the youth; 3,330 applications received for ITIs.

Gurugram News: युवाओं को भा रहे स्किल कोर्स, आईटीआई में 3330 आवेदन

Mon, 13 Jul 2026 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Skill courses appeal to the youth; 3,330 applications received for ITIs.
15 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश को लेकर युवाओं में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक संस्थान में 3330 प्राप्त हो चुके हैं। इनमें इलेक्ट्रिशियन ट्रेड सबसे अधिक पसंद की गई है, जबकि फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोपा, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे ट्रेड्स में भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। संस्थान में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के आंकड़ों के अनुसार, फिटर ट्रेड के लिए 366, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) के लिए 361, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 251-251 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन के लिए 217, मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल सिस्टम के लिए 165, मशीनिस्ट के लिए 136, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर के लिए 128 और वेल्डर ट्रेड के लिए 104 आवेदन दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


-----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे रोजगारपरक ट्रेड्स में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। युवा ऐसे ट्रेड्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें उद्योगों की मांग अधिक है और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। -रविंदर, प्रधानाचार्य, सेक्टर-14 आईटीआई, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed