फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six-year-old girl kidnapped and raped

छह साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Mon, 09 Aug 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl kidnapped and raped
गुरुग्राम। सेक्टर-10 क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और दरवाजा लॉक कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची की हालत देखकर माता-पिता उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत बच्ची की मां ने दी है। परिवार मूलरूप से यूपी का निवासी है। फिलहाल वे सेक्टर-10 क्षेत्र के पास एक कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। महिला का कहना है कि रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह खाना बना रही थी। इसी दौरान 6 साल की बच्ची मकान के बाहर खेल रही थी। बच्ची के पिता नौकरी पर गए हुए थे। बाहर खेल रही बच्ची कुछ देर बाद रोते हुए आई। उसकी हालत भी काफी खराब थी। मां के पूछने पर लड़की ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला राजनेश उसे बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। वहां दरवाजा बंद कर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और कमरे की कुंडी खोलकर लड़की को बाहर कर दिया। लड़की की मां ने पति को इस बारे में बताया। तब दोनों शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान यूपी अलीगढ़ के गांव हरिबल्लपुर निवासी राजनेश के तौर पर हुई। वो लड़की के पड़ोस में ही किराए पर रहता है। पुलिस ने रविवार रात ही आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed