{"_id":"6aef02a6ec4f2c60e303a9bf","slug":"six-bed-temporary-burn-ward-ready-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106712-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छह बेड का अस्थायी बर्न वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छह बेड का अस्थायी बर्न वार्ड तैयार
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिवाली पर पटाखों से झुलसने वाले मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल में करीब छह बेड का अस्थायी बर्न वार्ड तैयार किया गया है। रविवार और सोमवार को आपातकालीन विभाग में तीन शिफ्टों में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में तीन-तीन डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड के आपातकालीन विभाग डॉ. ओमप्रकाश भी मौजूद रहेंगे। अस्पताल में बर्न के मरीजों के इलाज के लिए सर्जरी, त्वचा और नेत्र रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी भी लगाई गई है। वहीं, अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत बुलाया जा सके। अस्पताल प्रबंधन डॉ. मनीष राठी के अनुसार, पटाखों से झुलसने वाले मरीजों को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार और मरहम-पट्टी की सुविधा मिलेगी। मरीज सहायता के लिए अस्पताल के इमरजेंसी नंबर 0124-2321102 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जलने के बाद इस तरह रखें ध्यान
निजी अस्पताल के जरनल फिजियिशन डॉ. मनीष जैन ने बताया कि जलने के बाद प्रभावित हिस्से के आसपास पहने हुए अंगूठी, घड़ी, कंगन और तंग कपड़ों को सूजन आने से पहले धीरे से हटा देना चाहिए। यदि कपड़ा त्वचा से चिपक गया है तो उसे जबरदस्ती नहीं खींचना चाहिए। इसके बाद जले हुए हिस्से को साफ, सूखी और न चिपकने वाली पट्टी या कपड़े से हल्के से ढक दें। उन्होंने बताया कि जले हुए हिस्से पर बर्फ, घी, तेल, मक्खन, टूथपेस्ट या हल्दी लगाने से बचना चाहिए। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। त्वचा पर फफोले पड़ने पर उन्हें फोड़ना नहीं चाहिए। वहीं, जले स्थान पर सिल्वर नाइट्रेट क्रीम (सिल्वरेक्स) क्रीम लगाएं और तुरंत अस्पताल या डॉक्टर के पास जाना चाहिए।