फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six-bed burn ward ready in Civil Hospital

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में छह बेड का बर्न वार्ड बनकर तैयार

Sun, 19 Oct 2025 05:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Six-bed burn ward ready in Civil Hospital
गंभीर मामलों में सफदरगंज अस्पताल में किया जाएगा रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में छह बेड का अस्थायी बर्न वार्ड तैयार किया गया है। हर साल दिवाली के समय पटाखे जलाते समय कई लोग गंभीर रूप से जल जाते हैं जिनके उपचार के लिए इस वार्ड बनाया गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह वार्ड विशेष रूप से हल्के और मध्यम श्रेणी के जलने वाले मामलों के तुरंत इलाज के लिए बनाया गया है। यहां आवश्यक सिलिंडर व प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था की गई है। यदि किसी मरीज की हालत गंभीर रहती है तो उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारियों से अपील की है कि वे पटाखे जलाते समय सतर्कता बरते और बच्चों को निगरानी में रखें। अस्पताल प्रशासन ने यह भी बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी और बर्न वार्ड के डॉक्टरों की टीम को विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
अस्पताल में दिवाली के दौरान पटाखों से जलने की घटनाओं को देखते हुए छह बेड का अस्थायी बर्न वार्ड तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य घायल लोगों को तुंरत प्राथमिक उपचार करना है। गंभीर मरीजों को सफदरगंज अस्पताल रेफर किया जाएगा। -डॉ लोकवीर, पीएमओ, सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article