फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six accused arrested for plotting ransom, kidnapping and robbery

Gurugram News: फिरौती, अपहरण व लूट की साजिश रचते छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for plotting ransom, kidnapping and robbery
-आरोपियों से चार पिस्टल, एक रिवॉल्वर, पांच मैगजीन व 35 कारतूस बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर अपराध शाखा ने अर्थ मूवर्स कंपनी से फिरौती मांगने, संगठित होकर अपहरण व लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने चार पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, पांच मैगजीन व 35 कारतूस बरामद किए हैं। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खेड़कीदौला थाना पुलिस में बीते बुधवार को अर्थ मूवर्स कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत देकर बताया कि इनकी कंपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी खोदने का काम करती है। बीते पांच अक्तूबर सेक्टर-80 में कंपनी द्वारा बेसमेंट खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो युवक आए और खुद को समुद्र देशवाल उर्फ राठी और धीरज नखडौला गैंग का सदस्य बताया। उन्होंने साइट पर खुदाई बंद करने या काम करने के बदले रुपये देने की बात कही। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों को काबू करने के लिए टीमें गठित की। इस कड़ी में मानेसर अपराध शाखा के प्रभारी एसआई ललित कुमार की टीम ने गांव नखड़ौला के खेतों में बने धीरज नखडौला नामक व्यक्ति के कार्यालय पर छापेमारी की। छह आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

----
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज (40 वर्षीय) निवासी गांव नखडौला, गुरुग्राम वर्तमान में निवासी सी-ब्लॉक सूर्य विहार, गुरुग्राम, समुंद्र देशवाल उर्फ राठी (21 वर्षीय) निवासी गांव अटावला जिला पानीपत, सागर (21 वर्षीय) निवासी गांव अटावला जिला पानीपत, मनीष (23 वर्षीय) निवासी गांव अच्छेड जिला झज्जर, अनुज (24 वर्षीय) निवासी गांव धर्मपुर, गुरुग्राम और विकास (28 वर्षीय) निवासी गांव खाचरौली जिला झज्जर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article