फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Simran emerged victorious in the mehendi competition.

Gurugram News: मेंहदी प्रतियोगिता में सिमरन ने मारी बाजी

Wed, 28 Oct 2026 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Simran emerged victorious in the mehendi competition.
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन । अयोजक
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने मेहंदी के आकर्षक डिजाइन बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सिमरन ने पहला स्थान हासिल किया। एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की रितु और बीबीए प्रथम सेमेस्टर की वैदेही ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की खुशी और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की अंकिता तीसरे स्थान पर रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं की रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं। कार्यक्रम में डॉ. सुनील डबास ने छात्राओं को मेहंदी कला के माध्यम से लघु उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की सदस्य कविता सहरावत, ज्योति यादव, पिंकी, वर्षा बंसल, मनसा गुप्ता, पूनम कपूर, मोनिका त्यागी, पूनम शर्मा, फरहत, अन्नू चौहान, अर्चना सैनी, अंजू, सपना यादव, शिल्पी गुप्ता और चेतना सैनी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed