फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shortage of city buses; commuting relies on private vehicles.

Gurugram News: सिटी बसों का टोटा, निजी वाहनों के भरोसे सफर

Wed, 14 Oct 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shortage of city buses; commuting relies on private vehicles.
सिटी बसें नहीं चलने के कारण रूटों पर यात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानी
विज्ञापन

मेंटेनेंस कार्यों का हवाला देकर बसों का संचालन बंद होने की बात कह रहे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के सेक्टर-52 डिपो से पिछले चार दिनों से सिटी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी सिटी बसें नहीं चलने के कारण लोगों ने निजी वाहनों से सफर करना शुरू कर दिया है। जिस कारण लोगों को अतिरिक्त आर्थिक नुकसान हो रहा है। सिटी बसों में सामान्य किराया देकर सफर करते थे, लेकिन अब कार या दोपहिया वाहन से आवागमन में खर्च बढ़ गया है। वहीं, जीएमसीबीएल के अधिकारी सिटी बसों में मेंटेनेंस कार्यों का हवाला देकर बसों का संचालन बंद होने की बात कर रहे हैं।
सेक्टर-52 स्थित डिपो से करीब 100 गुरुग्राम सिटी बसों का संचालन होता है। इनमें से 50 सिटी बसें गुरुग्राम में और 50 बसें फरीदाबाद के विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। गुरुग्राम में रूट नंबर-111बी पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से मारुति कुंज तक, रूट नंबर-118 पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सोहना बस अड्डा, रूट नंबर-120 पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से वाया गांव रिठोज, दमदमा से होते हुए सोहना बस अड्डा चलती है। रूट नंबर-218 पर गुरुग्राम बस अड्डा से सोहना बस अड्डा, रूट नंबर-213 पर गुरुग्राम बस अड्डा से टीकली, गेरतपुर बास गांव तक, रूट नंबर-111 पर सेक्टर-55/56 से हीरो होंडा चौक तक, रूट नंबर-111जी पर सेक्टर-55/56 से बाहरी मुद्रिका रूट पर सिटी बसों का संचालन होता है। मंगलवार की दोपहर को मीनाक्षी, कविता, संगीता, हर्ष, सुरेंद्र व प्रदीप सहित काफी संख्या में यात्री गुरुग्राम बस अड्डा पर सोहना की ओर जाने वाली सिटी बसों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन




सिटी बसें नहीं चलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुरुग्राम आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। - सुरेश कुमार
सिटी बस नहीं मिलने से लोगों ने अपने निजी वाहन से सफर करना शुरू कर दिया है, जेब पर अतिरिक्त आर्थिक खर्च बढ़ गया है। - प्रवीन यादव,
सिटी बसें बंद करने से निजी बसों व रोडवेज में सफर करना पड़ता है। मुख्य सड़क से गांव तक पैदल या ऑटो में जाना पड़ता है। - जितेंद्र

सिटी बसों में पिछले कुछ समय से ब्रेकडाउन की समस्या ज्यादा बढ़ गई थी, जिस कारण बसों की मेंटेनेंस की जा रही है। ऐसे में सिटी बसों में मेंटेनेंस का काम होने के चलते संचालन प्रभावित रहा। जल्द ही सिटी बसें रूटों पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed