फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shops closed after five o'clock

शाम पांच बजे बंद कराने से दुकानदार परेशान

Sun, 02 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shops closed after five o'clock
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को बाजारों में इसका व्यापक असर दिखाई दिया। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकानें शाम पांच बजे के बाद बंद करा दी गईं। हालांकि खानपान, किराना, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, चाय की दुकानें, मेडिकल स्टोर, अस्पताल खुले रहे। हालांकि होटल, रेस्टोरेंट, शराब की दुकानें, अहाते, पब और बॉर आधी क्षमता के साथ रात 10 बजे तक चले। बाकी सभी दुकानें और शोरूम साढ़े चार बजे से ही बंद होने लगे थे। पांच बजे तक लगभग अन्य दुकानें बंद हो चुकी थीं।
विज्ञापन

गुरुग्राम के साथ ही मानेसर, पटौदी और बाकी जगहों पर भी यही सख्ती दिखाई दी। शहर के मॉल में भी यही नजारा रहा। सहारा मॉल और मेट्रोपॉलिटिन मॉल में शाम साढ़े चार बजे से ही सख्ती बढ़ा दी गई थी। वहां पर पब और बॉर में जाने वालों को ही साढ़े चार बजे के बाद अंदर जाने दिया गया, बाकी सामान्य खरीदारी करने वालों को वापस भेजा जाने लगा। जिन दुकानदारों ने इसका पालन नहीं किया, उनका नाम लिख कर पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी।
विज्ञापन

नई पाबंदी से दुकानदारों को चिंता है कि शाम पांच बजे अधिकांश दुकानें बंद करा दी जाएंगी तो उनका कारोबार कैसे होगा..? दोपहर एक बजे के बाद ग्राहक निकलते हैं और शाम को ही दुकानदारी होती है। नए नियमों से रही बची दुकानदारी भी चली जाएगी। वहीं तमाम पाबंदियों से अगर आपूर्ति चेन लड़खड़ाई तो खाद्य पदार्थों में महंगाई बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पूर्व मुश्ताक अहमद ने बताया कि मॉल में संचालित रेस्टोरेंट, होटल, बॉर और पब आधी क्षमता के साथ रात साढ़े दस बजे तक खुलेंगे। मॉल के कपड़ा, रेडीमेड, स्पोर्ट्स, किड्स और ज्वैलरी सहित अन्य शोरूम शाम पौने पांच बजे तक बंद हो जाएंगे। इसी तरह से सदर बाजार सहित सभी दूसरे बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पूववर्त खुली रहेंगी। इसमें खाद्य पदार्थ, सब्जी, किराना, जनरल स्टोर, प्रोविजन स्टोर, होटल, रेस्टोरेंट, शराब की दुकानें और बॉर शामिल हैं। बाकी दुकानें शाम पांच बजे बंद करा दी जाएंगी। शाम पांच बजे जिन दुकानों को बंद कराया जा रहा है, उसमें कपड़ा, ज्वैलरी, रेडीमेड, फुटवियर, कास्मेटिक, ब्यूटी पार्लर, जिम, स्टेशनरी, बुक डिपो, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक, हार्डवेयर, प्लास्टिक उत्पाद, सेनेटरी, बिल्डिंग मैटीरियल, लोहा और अन्य धातुओं की दुकानें, सजावटी सामान बेचने वाले, होम डेकोरेटर्स, कार डेकोरेटर्स, कार और बाइक शोरूम सहित अन्य कारोबार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed