{"_id":"60eaf8ce8ebc3ecadd63f7f5","slug":"shopkeeper-attacked-tried-to-load-the-car-gurgaon-news-noi5928440100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर किया हमला, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार पर किया हमला, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर। थाना क्षेत्र में एक परचून के दुकानदार पर गाड़ी सवार बदमाशों ने लूट के लिए घर के पास उन पर हमला कर दिया। बदमाश जब लूट की वारदात में कामयाब नहीं हुए तो आरोपियों ने उनके परिवार के लोगों पर गोलियां चला दी। एक गोली दुकानदार के पिता की गर्दन को छूकर निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस को दी शिकायत में फर्रुखनगर निवासी दयाराम ने बताया कि उनकी फर्रुखनगर में अनाज मंडी के गेट नंबर दो के पास परचून की दुकान हैं। शनिवार शाम को 40 हजार रुपये नकदी लेकर बाइक से घर जा रहा था। उनका परिवार खेतों में रहता है। दुकान से निकलते ही एक कार उनके पीछे लगी हुई थी, जब वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचे तो गाड़ी सवार बदमाशों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। यह देखकर वह घर की तरफ से तेजी से भागे।
शोर सुनकर उनके पिता और भाई दोनों बाहर आ गए। उनको आता देख आरोपियों ने उन पर तीन गोलियां चला दी। इसमें से एक गोली उनके पिता की गर्दन को छू कर निकल गई। आसपास के अन्य लोग आ गए और उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।