{"_id":"60e305428ebc3e09ce56f76d","slug":"shock-to-the-people-busy-in-the-preparations-for-the-elections-gurgaon-news-noi5916331200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटे लोगों को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटे लोगों को लगा झटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पंचायत चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटे लोगों को एक बार फिर झटका लगा है। पंचायतों चुनाव की खबरों के बीच मुख्यमंत्री ने ये बयान देकर सबका जोश ठंडा कर दिया कि 22 अगस्त के बाद ही चुनाव पर कोई फैसला हो पाएगा। दूसरी ओर, विकास एवं पंचायत विभाग अपनी तैयारियों को धीरे-धीरे अंतिम रूप दे रहा है। इस बीच पंचायत विभाग ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच के आरक्षण से पहले जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों के आरक्षण की तैयारियों में जुट गया है।
गौरतलब है कि मानेसर क्षेत्र के 29 गांवों में नगर निगम मानेसर बना दिया गया है। ऐसे में गुरुग्राम जिले में अब कुल 166 ग्राम पंचायतें ही रह गई हैं। इसीलिए जिला विकास और पंचायत विभाग को जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए नया परिसीमन करना पड़ा है। अब जिले में 14 जिला परिषद की सीटों की जगह 10 सीटें ही रह गई हैं। विभाग ने परिसीमन के साथ ही वार्डबंदी भी कर ली है। अब इनका ड्रा बकाया है। चूंकि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव भी पंचायत चुनाव की हिस्सा हैं, ऐेसे में विभाग पंच सरपंच के ड्रा के पहले इनका ड्रा करने की तैयारी में हैं। इनका ड्रा विभाग को अपने स्तर पर ही करना है। विभाग फिलहाल परिस्थितियों को अध्ययन करने में जुटा है।
जल्दी करेंगे जिला परिषद का ड्रा : सारवान
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुुमार सारवान ने कहा कि विभाग पंचायत चुनाव के लिए तैयार है, लेकिन ड्रा का मामला कोर्ट में होने के कारण पंच और सरपंच पद पर अभी ड्रा का फैसला नहीं हो पा रहा है। 22 के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस बीच जिला परिषद और ब्लॉक समिति के ड्रा करने की तैयारी कर रहे हैं। उपायुक्त महोदय के निर्देश मिलते ही इनका ड्रा कर लिया जाएगा। उपायुक्त के दिशा निर्देश और उनकी मौजूदगी में भी ये ड्रा किए जाएंगे। जिला का नए सिरे से मई में ही परिसीमन कर लिया गया था। वार्डबंदी भी पूरी कर ली गई है। जिला परिषद के कुल 10 वार्ड बनाए गए हैं। अब केवल ड्रा बाकी है।