फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   shock absorber of Home Minister Anil Vij official Mercedes Benz E-200 vehicle broke at gurugram

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: गृहमंत्री अनिल विज की मर्सिडीज का शॉकर टूटा, स्पीड कम होने कारण बाल-बाल बचे

Tue, 20 Dec 2022 08:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 08:36 PM IST
सार

गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। जिसमें कहा कि वे इस हादसे में चमत्कारी तरीके से बचे हैं। 

विज्ञापन
shock absorber of Home Minister Anil Vij official Mercedes Benz E-200 vehicle broke at gurugram
केएमपी पर हरियाणा प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज की सरकारी गाड़ी मर्सिडीज बेंज ई-200 का शॉक एब्जॉर्बर - फोटो : Twitter@ anilvijminister

विस्तार

केएमपी पर हरियाणा प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज की सरकारी गाड़ी मर्सिडीज बेंज ई-200 का शॉक एब्जॉर्बर टूट गया और वह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। गनीमत रही कि शॉकर टूटते ही जैसे ही आवाज हुई और गाड़ी अचानक नीचे बैठी तो चालक ने स्पीड कम कर दी। ऐसे में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन

प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज भाजपा की संगठनात्मक मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए रविवार को गुरुग्राम थे। बैठक के बाद जब वे वापस अंबाला के लिए लौट रहे थे तो केएमपी पर उनकी गाड़ी मर्सिडीज बेंज ई-200 का अचानक शॉक एब्जॉर्बर टूट गया। शॉक एब्जॉर्बर टूटते ही गाड़ी नीचे बैठ गई और चालक ने आवाज सुनकर गाड़ी की स्पीड कम कर दी। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस हादसे में गृहमंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार की जांच में पता चला कि अगला शॉकर दो हिस्सों में टूटा था। ऐसे में अगर कार तेज होती तो पलटने का खतरा था। गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत दूसरी गाड़ी से हरियाणा भवन पहुंचाया। इसके बाद गृह मंत्री सुरक्षित अंबाला कैंट अपने घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट करके दी जानकारी
गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। जिसमें कहा कि वे इस हादसे में चमत्कारी तरीके से बचे हैं। गृह मंत्री ने ट्वीट करके बताया कि हादसा गुरुग्राम के केएमपी हाईवे पर हुआ। वह गुरुग्राम से वापस अंबाला लौट रहे थे। कार की रफ्तार धीमी होने के कारण वे बच गए।

विज्ञापन

पहले भी हुआ था हादसा
गृहमंत्री अनिल विज पहले भी इसी तरह के हादसे के शिकार हुए थे। वह हादसा 13 मार्च 2021 को दिल्ली के एम्स अस्पताल के पास हुआ था। उस समय मंत्री विज एम्स में चेकअप कराने गए थे। चेकअप करवाने के बाद वह हरियाणा भवन जा रहे थे कि एम्स के गेट के निकट ही अचानक ब्रेक लगने से हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed