फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SGFI block level boxing competition to be held on July 22

Gurugram News: 22 जुलाई को होगी एसजीएफआई ब्लॉक स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता

Sun, 19 Jul 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
SGFI block level boxing competition to be held on July 22
21 जुलाई तक प्रतिदिन 8:30 से दोपहर 12 बजे तक खिलाड़ियों के दस्तावेज जमा होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 22 जुलाई को सेक्टर-86 स्थित नॉकआउट बॉक्सिंग अकादमी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के स्कूली खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया 18 से शुरू हो गई है, जो 21 जुलाई तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ौली में प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।




आयोजकों ने सभी पीजीटी शारीरिक शिक्षा, डीपीई, पीईटी और कोचों को समय पर खिलाड़ियों की प्रविष्टियां भेजने के निर्देश दिए हैं। खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, खेल फंड रसीद, जन्म प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की अंकतालिका, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, स्कूल मान्यता पत्र की प्रति, एंट्री फॉर्म और पात्रता फॉर्म जमा करना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपने निजी बॉक्सिंग उपकरण, जिनमें ग्लव्स, हेडगार्ड, माउथ गार्ड, हैंड रैप्स तथा बॉक्सिंग ड्रेस और जूते शामिल हैं, साथ लाने होंगे। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed