{"_id":"69f5e80de78678ccf906b071","slug":"sfdgd-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123833-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों का हमला, पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों का हमला, पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले सदर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित राजू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के ही आकाश पुत्र रामपाल उसकी बेटियों के साथ काफी समय से छेड़छाड़ करता था। जब इस बात की शिकायत आरोपी के परिजनों से की गई तो उन्होंने उल्टा धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को आकाश, रामपाल, सतपाल पुत्र बुधराम और अन्य लोग हथियारों के साथ उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में पीड़ित की बेटी घायल हो गई, जबकि उसकी बुजुर्ग मां और अपाहिज पिता को भी गंभीर चोटें आई। आरोपियों ने घर का गेट और कूलर भी तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी सीमा को सौंपी गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।