फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewer water reaching the fields, farmers worried

Gurugram News: खेतों में पहुंच रहा सीवर का पानी, किसान परेशान

Fri, 09 Jan 2026 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sewer water reaching the fields, farmers worried
मानेसर। निगम क्षेत्र के नौरंगपुर गांव में सीवर के पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों व किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव से निकलने वाला सीवर का पानी खेतों में भर रहा है, जिससे किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। बीते कुछ महीनों से खेत में गंदा पानी भरा हुआ है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण व किसान कई बार नगर निगम में शिकायत दे चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसान नरेंद्र यादव ने बताया कि खेतों में अभी गेहूं व सरसों की खेती कर रहे हैं। खेत के आधे से ज्यादा हिस्से में सीवर का पानी भरा हुआ है। वहीं, रणवीर यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार निगम में शिकायत दी है लेकिन निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि किसानों की परेशानी जल्द दूर की जाएगी। सीवर के पानी की समस्या को खत्म करने के लिए छह महीने के अंदर जरूरी कदम उठा लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed