फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewer water flowing on the road, causing problems in traffic movement

Gurugram News: सड़क पर बह रहा नाले पानी, आवाजाही में परेशानी

Wed, 21 Jan 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Sewer water flowing on the road, causing problems in traffic movement
प्रशासन समस्या से अवगत, नहीं किया जा रहा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास नरसिंहपुर में नालों की सफाई नहीं होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे के साथ बनी सर्विस रोड पर दिनभर नालों का गंदा पानी बहता रहता है।
लोगों ने समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया है। शिकायत के बाद भी इलाके में समाधान का कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है। गंदे पानी के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार इलाके में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कई महीनों से सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है। नरसिंहपुर के निवासी सतपाल गुर्जर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से नालों की समय से सफाई नहीं कराई जाती है। वहीं, इलाके में रहने वाले किरायेदार नालों में कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। ऐसे में प्रशासन को इलाके में सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


नरसिंहपुर के निवासी राहुल ने बताया कि कई बार हमने प्रशासन को इस समस्या को लेकर अवगत कराया है, लेकिन इलाके में कोई सुनवाई समय से नहीं की जा रही है। कई दिनों से यहां पर पानी सड़क पर बहने लग रहा है, जिससे आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नरसिहंपुर निवासी रोहित गुर्जर ने बताया कि नालों में कई दिनों से भारी गंदगी जमा है, समय से इसकी सफाई नहीं कराई जाती है। ऐसे में लगातार इलाके में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन को जल्द ही इलाके में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed