फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewer problem will be solved soon in Laxman Vihar

Gurugram News: लक्ष्मण विहार में जल्द होगा सीवर समस्या का समाधान

Wed, 09 Aug 2023 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 09 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sewer problem will be solved soon in Laxman Vihar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर के लक्ष्मण विहार में पहुंचकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा डेयरी सहकारी प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो व ब्लॉकेज की समस्या से अवगत कराया। जीएल शर्मा ने आश्वासन दिया कि लक्ष्मण विहार में सीवर की समस्या का स्थाई समाधान जल्द कराया जाएगा।

जीएल शर्मा मंगलवार को लक्ष्मण विहार के डी-ब्लॉक में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से रूबरू हुए। लोगों ने जीएल शर्मा के सामने कॉलोनी की विभिन्न समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उन्होंने गुरुग्राम में सीवर जाम का विषय उनके समक्ष रखा था। मुख्यमंत्री ने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए उसी समय नगर निगम को जल्द से जल्द से समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दे दिए गए थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों ने 10 दिन में समस्या के समाधान की बात कही है। उनके साथ सीएम विंडो के सदस्य महेश वशिष्ठ, उमेश शर्मा, जोगिंदर सिंह योगाचार्य, जयपाल सिंह, ज्ञानी राम, चन्द्रशेखर, मनीष शर्मा, अनायत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed