फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewage filth is entering houses, residents of Sector 38 worried

Gurugram News: घरों में घुस रही है सीवेज की गंदगी, सेक्टर 38 के निवासी परेशान

Sat, 04 Nov 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sewage filth is entering houses, residents of Sector 38 worried
सुपर सकर मशीन से सीवेज लाइनों की सफाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल टूरिज्म के लिए विख्यात मेदांता द मेडिसिटी के पड़ोस में स्थित सेक्टर 38 में लोग सीवेज की गंदगी के कारण त्रस्त है। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सजेश कुमार गुलिया ने सेक्टर के कई हिस्सों की वीडियो और फोटो नगर निगम के अधिकारियों को साझा करते हुए, सीवेज लाइनों की शीघ्र सफाई की मांग की है।

सेक्टर के निवासियों श्रीपाल सिंह हंस, आनंद कुमार यादव, सोहन लाल कौशिक, अमित माटा आदि ने बताया कि सीवेज की गंदगी घरों में प्रवेश कर रही है। सड़के इससे अट गई है। यहां सुपर सकर मशीन से पूरी लाइन की सफाई किए जाने की जरूरत है। सेक्टर 38 में ही मेदांता अस्पताल होने के कारण इस अस्पताल में आने वाले देश और विदेश के मरीजों के परिजन इसी सेक्टर में ठहरते हैं। यहां के लोग तो सीवेज की गंदगी और बदबू से परेशान हैं ही इससे गुरुग्राम की छवि देश और विदेश में भी खराब हो रही है। लोगों ने बताया कि पूरे सेक्टर की सीवेज लाइनें जाम है और ओवरफ्लो होकर गंदगी यहां-वहां फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed