फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Several common documents can be obtained at the civil hospital.

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में बनवाएं कई सामान्य दस्तावेज

Tue, 06 Jan 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Several common documents can be obtained at the civil hospital.
सोमवार से शनिवार सुबह 10 से 2 बजे तक मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में स्थित सामान्य दस्तावेज सेवा काउंटर पर अब आम नागरिकों के लिए विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले इस काउंटर पर केवल दो-तीन सेवाएं ही मिलती थीं, लेकिन अब सामान्य दस्तावेजों की संख्या में वृद्धि की गई है।
इसके कारण दस्तावेज बनवाने आने वाले लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए महिलाओं को विशेष प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इसके तहत महिला आवेदकों के लिए अलग सुविधा और शीघ्र सेवा सुनिश्चित की गई है, जिससे उन्हें लंबी कतारों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। सोमवार से शनिवार सुबह 10 से 2 बजे तक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन




मिल रहीं यह सुविधा
- जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र
- विकलांग प्रमाण पत्र
- आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का पंजीकरण
- पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार कार्ड पंजीकरण
- आयुष्मान कार्ड पंजीकरण
-मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट फॉर्म
(नोट- नाम जुड़ने के बाद प्रमाण पत्र केवल मंगलवार और शुक्रवार को ही वितरित किए जाएंगे। साथ ही बिना रसीद के किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।)
विज्ञापन
विज्ञापन



कोई भी व्यक्ति सोमवार से शनिवार सुबह 10 से 2 बजे तक नागरिक अस्पताल में सामान्य दस्तावेज के लिए अप्लाई कर सकता है। महिलाओं के लिए सामान्य दस्तावेज प्राथमिकता के लिए व्यवस्था है।
- डाॅ लोकवीर, सीएमओ, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article