फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven lakh rupees cheated from the elderly by becoming a friend

दोस्त बनकर बुजुर्ग से ठगे सात लाख रुपये

Thu, 02 Jun 2022 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees cheated from the elderly by becoming a friend
गुरुग्राम। सक्रिय ठग अब लोगों को अपना निशाने बनाने के लिए मिमिक्री का भी सहारा ले रहे हैं। मंगलवार को सेक्टर-67 में रह रहे एक बुजुर्ग को ठगों ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे दोस्त बनकर व्हाट्सएप कॉल किया। फिर मिमिक्री के सहारे दोस्त की आवाज में बोलकर अपने किसी जानकार के खाते में सात लाख रुपये की मदद करने को कहा।
विज्ञापन

झांसा दिया कि वह उन पैसों को जल्द वापस कर देगा। बुजुर्ग व्हाट्सएप कॉल करने वाले के झांसे में आकर अनजान व्यक्ति के खाते में सात लाख रुपये भेज दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित के बेटे ने साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर ही है।
विज्ञापन

वाकुल मित्तल अपने परिवार के साथ सेक्टर-67 में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 31 मई को उसके पिता के पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाला शख्स अपने आपको उसके पिता के कॉलेज का दोस्त एमपी सिंह बताया। एमपी सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। वह उनकी आवाज में बोल रहा था। कॉल करने वाले शख्स ने उसके पिता से अपने किसी जानकार के खाते में सात लाख रुपये तुरंत भेजने की गुजारिश की। साथ ही यह भी कहा कि वह अपने जरूरतमंद जानकार के खाते में 26 लाख कैनेडियन डॉलर भेजने का प्रयास कर रहा है, लेकिन तकनीकीगड़बड़ी के कारण वह ट्रांसफर नहीं हो रहा है। ऐसे में वह उसकी मदद करें। पीड़ित के अनुसार उसके पिता व्हाट्एसएप कॉल करने वाले शख्स के झांसे में आ गए और पैसों की व्यवस्था कर उसके द्वारा दिए गए बैंक खाते में पैसे भेज दिए। पैसे पटना स्थित एक बैंक के खाते में भेजा गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी है। पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी है और मोबाइल नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी फोन कर मांगा पांच लाख
पीड़ित के अनुसार दूसरे दिन बुधवार को भी उसके पिता के पास उसी नंबर से दूसरी बार व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाला शख्स फिर पांच लाख रुपये भेजने की मांग की। इस पर उसके पिता ने फोन करने वाले शख्स को वीडियो कॉल करने को कहा। उसने वीडियो कॉल करने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद उसी नंबर से एक वीडियो कॉल आया और उस पर मास्क लगाए एक शख्स था। उसने बताया कि उसके पिता कहीं बाहर गए हैं और पैसों की जरूरत है, ऐसे में पैसे भेजें। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता ने पैसे भेजने से इनकार कर दिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed