{"_id":"605603238ebc3ec39955f2e3","slug":"seven-day-trial-begins-to-make-sadar-bazar-a-no-vehicle-zone-gurgaon-news-noi572485754","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार को ‘नो व्हीकल जोन’ बनाने के लिए शुरू हुआ सात दिन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार को ‘नो व्हीकल जोन’ बनाने के लिए शुरू हुआ सात दिन का ट्रायल
विज्ञापन
पीपल फॉर स्ट्रीट चैलेंज के तहत सदर बाजार मे किए जा रहे एक सप्ताह तक ट्रायल के दौरान बाजार में किसी
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शहर के सबसे व्यस्ततम बाजारों में से एक सदर बाजार को पैदल यात्रियों के अनुकूल व ‘नो व्हीकल जोन’ बनाने के लिए शनिवार से एक सप्ताह का ट्रायल शुरू हो गया। हालांकि, इसका व्यापारियों ने शुरुआत में कड़ा विरोध किया, जिसको देखते हुए निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने शनिवार को ही पुराने नगर निगम कार्यालय में एक बैठक भी की। जिसमें कहा गया कि ट्रायल के बाद सुधार और बदलाव होंगे। इस दौरान शहरवासी बदले हुए सदर बाजार को देख सकेंगे। वे अपने वाहनों को तय पार्किंग में ही खड़ा करें।
घंटों तक चली बैठक के दौरान निगमायुक्त ने व्यापारियों से उनके अहम सुझाव लिए और कई सुझावों को लागू करने की स्वीकृति भी दी। निगमायुक्त के साथ बैठक के बाद व्यापारी संतुष्ट नजर आए। हालांकि, व्यापारियों के विरोध के कारण पहले से तय योजना के मुताबिक राहगीरी का बेहतर तरीके से आयोजन नहीं हो पाया। कलाकारों ने जैकमपुरा स्कूल के समीप विभिन्न प्रस्तुतियां देकर राहगीरों का मनोरंजन किया।
सदर बाजार को बेहतर बनाने का प्रयास
व्यापारियों की निगमायुक्त के साथ बैठक के दौरान दुकानदारों व उनमें कार्यरत कर्मचारियों को पार्किंग की जगह में वाहनों को खड़ा करने की अनुमति दी गई। निगमायुक्त ने बताया कि एक सप्ताह के ट्रायल के बाद जहां भी सुधार की जरूरत है, उसमें सुधार करेंगे। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अभी ट्रायल है, इसके अनुभव के आधार पर हम आगे सुधार व बदलाव करेंगे। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की चांदनी चौक में जो तस्वीर दिखी है, उससे भी बेहतर सदर बाजार को बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
सामान की डिलीवरी वाले वाहनों को विशेष पास
निगमायुक्त ने शहरवासियों से बदले हुए सदर बाजार को देखने और तय पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितने भी ग्राहक पहले आते थे, वह अब सदर बाजार के बदले हुए स्वरूप को जरूर देखें। निगमायुक्त की व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान सिर्फ डिलीवरी करने वाले वाहनों को ही दोपहर 12 बजे तक बाजार में प्रवेश की अनुमति दी गई है। जो वाहन सामान की डिलीवरी का कार्य कर रहे हैं, उनकी एंट्री के लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे। विक्रेता उन वाहनों की पंजीकरण संख्या उपलब्ध करवाएंगे।
हाथ रेहड़ी से सामान ले जाने पर भी बनी सहमति
बाजार में हाथ रेहड़ी से सामान लाने-ले जाने पर भी सहमति बनी। ग्राहकों के दुपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए वालंटियर ग्राहकों से अनुरोध करेंगे। साथ ही नजदीकी पार्किंग स्लॉट के बारे में भी जानकारी देंगे। निगमायुक्त ने दुकानदारों से ट्रायल में सहयोग की अपील की। बाजार में आवश्यकता के अनुसार सुरक्षाकर्मियों की भी व्यवस्था करवाई जाएगी। ई-रिक्शा की संख्या भी आवश्यकता अनुसार होगी। वहीं व्यापारियों के सहयोग से निगम अपने खर्च पर जनसुविधाएं विकसित करेगा। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त जसप्रीत कौर, निगम पार्षद अश्वनी शर्मा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।