फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven arrested for beating up swimming pool manager

Gurugram News: स्विमिंग पूल के मैनेजर के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने वाले सात गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested for beating up swimming pool manager
स्विमिंग पूल के मैनेजर को पीटने में सात गिरफ्तार
विज्ञापन

पीड़ित अस्पताल में भर्ती, अब तक नहीं आया है होश
कोर्ट ने तीन आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर भेजा



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-चार हुडा जिमखाना क्लब के स्विमिंग पूल में नहाने आए युवकों की पिटाई से घायल मैनेजर को निजी अस्पताल में अब तक होश नहीं आया है। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि चार आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि सेक्टर-चार स्थित स्विमिंग पूल में नहाने आए छह-सात युवकों से कहासुनी हो गई। इस आरोपियों ने मैनेजर और उसके दोस्त पर लाठी-डंडों, राॅड व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जाते हुए आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे गए थे। शिकायत पर सीआईए सेक्टर दस की टीम ने जांच के बाद भरत, कमलेश, दीपक, राकेश, ललित, गगन यादव और जतिन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

---
तीन हजार रुपये चोरी होने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में पता चला है कि जो युवक नहाने आए थे उनकी पैंट की जेब से 3000 रुपये गायब हो गए थे। युवक गायब होने का आरोप वहां के कर्मचारियों पर लगा रहे थे। इसको लेकर दिन में विवाद हुआ था। बाद में बदला लेने के लिए शाम को दोबारा आकर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed