फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Service road of Delhi Gurugram Expressway caves in

Gurugram News: दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड धंसी

Tue, 23 Sep 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Service road of Delhi Gurugram Expressway caves in
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड डीएलएफ फेज दो के पास धंस गई है। सड़क के नीचे से ड्रेनेज लाइन जा रही है। किसी भी हादसे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग करा दी गई है। एनएचएआई को मंगलवार सुबह सड़क धंसने की सूचना मिली थी। यहां पर पहले से सड़क टूटी हुई थी और नीचे ड्रेनेज लाइन जा रही है। दिल्ली से गुरुग्राम आते समय डीएलएफ फेज 2 के पास उद्योग विहार जाने के लिए बने फ्लाई ओवर के पास सर्विस रोड के नीचे ड्रेनेज लाइन के कारण करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है। हालांकि, इससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। एनएचएआई के अनुसार जल्द इसे ठीक कराया जाएगा। बता दें कि इससे पहले गुरुग्राम-सोहना हाईवे सुभाष चौक के आगे सीवर लाइन के कारण कई बार धंस चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed