फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Senior Deputy Mayor laid the foundation stone for the road construction work.

Gurugram News: सीनियर डिप्टी मेयर ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Fri, 10 Oct 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Senior Deputy Mayor laid the foundation stone for the road construction work.
विज्ञापन


निर्माण के बाद हजारों लोगों को होगा लाभ, निगम खर्च करेगा 75 लाख रुपये


अमर उजाला ब्यूरो



मानेसर। नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने शुक्रवार को गांव मानेसर में सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर अनुमानित 75 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण पूरा होने पर हजारों लोगों को सीधा लाभ होगा।
गांव मानेसर में 27 फुट रोड पर प्रीत वाटिका से बोरा चैक तक करीब 450 मीटर लंबी सड़क आरसीसी की बनाई जाएगी। इस मौके पर प्रवीन यादव ने कहा कि उनका प्रयास है कि निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। सभी वार्डों में समान कार्य किए जाएंगे। मानेसर नगर निगम प्रदेश का सबसे नया निगम है। निगम क्षेत्रवासियों के सहयोग से मानेसर को देश का नंबर एक नगर निगम बनाने का प्रयास किया जाएगा। निगम क्षेत्र के विकास में अधिकारियों का सहयोग सराहनीय है।
विज्ञापन

अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों की प्रगति देख रहे हैं। सफाई के क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अधिकारियों और पार्षद टीम के सहयोग से निगम क्षेत्र में रोजाना सफाई हो रही है। सफाई कार्यों में गुणवत्ता देखने को मिल रही है। रोजाना कूड़ा उठाया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील करते हुए प्रवीन यादव ने कहा कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग डालें और अपने पड़ोसियों को भी ऐसा करने का आग्रह करें। इस दौरान उनके साथ पार्षद मनोज कुमार, एसडीओ अमन राठी, जेई अनदीप मलिक सहित मानेसर गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed