{"_id":"6a16dd297307f3b81006d420","slug":"senior-citizens-of-bpl-families-can-apply-for-somnath-darshan-by-june-6-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89381-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोमनाथ दर्शन के लिए बीपीएल परिवार के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोमनाथ दर्शन के लिए बीपीएल परिवार के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक करें आवेदन
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य
- मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से स्पेशल ट्रेन को सोमनाथ के लिए करेंगे रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यात्रा करवाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक श्रद्धालु 6 जून तक स्मार्ट फोन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र व सीएससी सेंटर के जरिए सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी।
मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से झंडी दिखाकर रेल को रवाना करेंगे। स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली आदि रेलवे स्टेशनों से होते हुए श्री सोमनाथ तक जाएगी। गुरुग्राम जिला के पंजीकृत श्रद्धालु नजदीकी स्टेशन से विशेष रेल में सवार होंगे। स्टेशन तक पहुंचने की सुविधा श्रद्धालुओं को अपने स्तर पर करनी होगी।
बिना पंजीकरण और बिना कंसेंट के यात्रा की रहेगी मनाही
श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई श्रद्धालु बिना किसी कंसेंट और रजिस्ट्रेशन के स्पेशल ट्रेन में चढ़ जाता है तो चेकिंग टीम द्वारा उसे रास्ते में उतार दिया जाएगा। इसके साथ ही कोई श्रद्धालु पंजीकरण करने और कंसेंट देने के बाद भी यात्रा पर नहीं जाता है तो उसे अगले तीन साल तक ऐसी किसी भी यात्रा पर जाने का अवसर नहीं दिया जाएगा।