फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Security guard arrested for stealing from ATM

एटीएम से चोरी करते पूर्व सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Sat, 22 Jan 2022 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Security guard arrested for stealing from ATM
गुरुग्राम। सेक्टर - 14 थाना क्षेत्र के ईस्ट राजीव नगर में केला गोदाम के पास निजी बैंक के एटीएम में चोरी करते हुए पूर्व सुरक्षा गार्ड को पकड़ा गया। लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद आरोपी ने सर्वर रूम की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी। शुक्रवार दोपहर को वह एटीएम में चोरी कर रहा था। तभी कैश लोड करने पहुंची टीम और ग्राहक ने उसे पकड़ लिया। एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी की ओर से सेक्टर 14 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एटीएम का रखरखाव करने वाले कंपनी के अधिवक्ता गौरव बैंसला दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि केला गोदाम ईस्ट राजीव नगर गुरुग्राम में एक्सिस बैंक का एटीएम है। 21 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कर्मचारी रुपये डालने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति एटीएम के सर्वर रूम में घुसा हुआ है। वह मशीन खोल रहा है। कर्मचारी मुकेश ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद ऑफिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। कंपनी के अन्य अधिकारी जब पहुंचे तो पता चला कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व सुरक्षा गार्ड गुड्डू चौधरी निवासी चकरपुर गुरुग्राम है। जोकि मूलरूप से मधुबनी बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन

2015-2016 में गार्ड की नौकरी करता था। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में एसएचओ सेक्टर 14 सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिवक्ता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पास से डुप्लीकेट चाबी बरामद की गई है। उससे पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करता था चोरी
एसएचओ सेक्टर 14 के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गुड्डू पूर्व में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद उसने एटीएम के सर्वर रूम की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली। उसने पुलिस को बताया कि वह सर्वर रूम में बैठ जाता था। जैसे ही कोई ग्राहक रुपये निकालने के लिए आता था। मशीन ऑन होने पर रुपये बाहर आने से पहले वह पावर बंद कर देता था। इसके बाद जब ग्राहक बाहर जाते तो मशीन ऑन कर रुपये निकाल लेता था। शुक्रवार दोपहर को उसने एक ग्राहक के बीस हजार रुपये इसी तरह से निकाले थे। लेकिन ग्राहक बाहर ही खड़ा था। तभी कैश लोड करने वाली टीम भी पहुंच गई और वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed