{"_id":"698ddbfc36e621cf010f79d8","slug":"sector-37-and-107-substations-will-be-ready-before-summer-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79672-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गर्मियों से पहले तैयार होंगे सेक्टर-37 और 107 के सबस्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गर्मियों से पहले तैयार होंगे सेक्टर-37 और 107 के सबस्टेशन
विज्ञापन
दोनों नए सबस्टेशन से बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी
पूनम
गुरुग्राम। इस साल गर्मी में सेक्टर-37 के औद्योगिक इलाके और सेक्टरों के साथ सेक्टर-99 से लेकर 110 तक द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों को बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम इन दोनों इलाकों में सबस्टेशनों को गर्मी से पहले शुरू करने की तैयारी में जुटा है। सेक्टर-107 के 66 केवी सबस्टेशन में पिछले साल आग लग जाने से इंफ्रास्ट्रक्चर अस्त व्यस्त हो गया था। हालांकि, इसका एक हिस्सा चालू कर दिया गया था लेकिन दूसरे हिस्से को पूरा करने और इसमें पैनल लगाने का काम बिजली निगम तेजी से कर रहा है।
एचवीपीएन के एसडीओ पूनम चंद ने बताया कि करीब 5.5 करोड़ रुपये के खर्च पर नए पैनल आए हैं, जिन्हें लगाया जा रहा है। यहां सिविल वर्क भी पूरा हो चुका है। एक महीने में यह चालू कर दिया जाएगा। इससे सेक्टर-99 से 110 तक की सोसाइटियों में बिजली की आपूर्ति में सुधार होगा। सेक्टर-37 में एचवीपीएन की ओर से बनाया जा रहा 66 केवी सबस्टेशन अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इससे सेक्टर-10 के सबस्टेशन की ओवरलोडिंग कम होगी। सेक्टर-37 की रिहाइशी कॉलोनियों और सेक्टर को इसका फायदा होगा। गर्मी से पहले इसके चालू होने से यहां आस-पास की आबादी को फायदा मिलेगा। सेक्टर-37 में इसके अलावा जीएमडीए भी एक 66 केवी बिजली सबस्टेशन बना रहा रहा है, जो अगले साल पूरा होना है। इससे सेक्टर-37 के औद्योगिक इलाके पेस सिटी के उद्योगों को फायदा मिलेगा।
सर्किल टू में 35 करोड़ के खर्च पर चार नए सबस्टेशन
बिजली निगम सर्किल टू इलाके में 33 केवी के 4 नए सबस्टेशन बना रहा है। इसमें करीब 35 करोड़ रूपये खर्च होने हैं। इनमें से 67 स्थित अंसल एशेंसिया सोसाइटी में सबस्टेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। यह मार्च-अप्रैल तक शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस सबस्टेशन से करीब चार हजार परिवारों को बिजली संकट से मुक्ति मिलेगी। सर्किल टू में बादशाहपुर और सकतपुर में 33 केवी के दो अन्य सबस्टेशन की मंजूरी मिली है। इसे पूरा होने में एक साल का समय लगना है। सकतपुर में बनाए जाने वाले सबस्टेशन के सकतपुर गांव के साथ सेक्टर 74 की सोसाइटियों को भी ला भ मिलेगा। सर्किल टू में आरडी सिटी में बन रहे 33 केवी सबस्टेशन को भी एक साल में चालू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अगले साल वित्तीय वर्ष तक सर्किल टू में 4 नए 33 केवी सबस्टेशन तैयार किया जाना है। इससे बिजली की जरूरत पूरी होगी। अंसल एंशेसिया सोसाइटी के पास का सबस्टेशन मार्च तक पूरा होगा। आरडी सिटी, बादशाहपुर और सकतपुर में भी 33 केवी के दो सबस्टेशन बनाए जाने हैं। - मनोज यादव, एसई सर्किल टू