{"_id":"6523056406855573c40900b5","slug":"second-accused-who-opened-fire-during-nuh-violence-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-15911-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह हिंसा के दौरान गोली चलाने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह हिंसा के दौरान गोली चलाने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नूंह हिंसा के दौरान सोहना में गोली चलाने के दूसरे आरोपी को सीआईए सोहना की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुस्तफा उर्फ किरडला निवासी नट कॉलोनी, सोहना के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने सोहना के तिकोना पार्क के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 31 जुलाई को हुई हिंसा में सोहना शहर में एक युवक ने शिकायत में बताया कि जब यह सोहना बाजार से जिम करके अंबेडकर चौक की तरफ जा रहा था तो सांप्रदायिक दंगों के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले में सोहना अपराध शाखा की टीम प्रभारी उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश ने सोहना के तिकोना पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी मोहम्मद कैफ को 13 सितंबर को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।