फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Search for domestic help in Uttar Pradesh and Uttarakhand

Gurugram News: उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में घरेलू सहायिका की तलाश

Wed, 12 Feb 2025 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Search for domestic help in Uttar Pradesh and Uttarakhand
- नेपाल जाने वाले रास्तों पर भी घरेलू सहायिका की तलाश
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में की छापामारी, पुलिस को नहीं मिली घरेलू सहायिका की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में एक घर में घरेलू सहायिका द्वारा अपने साथी की मदद से लाखों रुपये की चोरी करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। नेपाल मूल की घरेलू सहायिका की खोज में गुरुग्राम पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छापा मारा, लेकिन घरेलू सहायिका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि इस मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात सामने आई है।
मकान मालिक ने घरेलू सहायिका को नौकरी पर रखते समय आइडी ली थी, लेकिन चोरी के दौरान ही आईडी को अपने साथ ले गई। घरेलू सहायिका ने सोची-समझी साजिश के बाद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिस दिन चोरी की, उस दिन सुबह छह बजे ही घरेलू सहायिका ने घर के अंदर लगे पांच सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था। ताकि चोरी की घटना में उसकी मदद करने के लिए कौन-कौन घर में आया, इसकी जानकारी पुलिस या मकान मालिक को हो सके। मकान मालिक की पत्नी के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिस कारण वह बेहोश हो गई थी। घर में चोरी की वारदात में कितने लोग शामिल हैं, इसके बारे में पुलिस या मकान मालिक के पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बजघेड़ा थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड ने मौके पर जांच की थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। वहीं, गली के अन्य घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में घरेलू सहायिका व उसके साथ एक युवक जाता हुआ दिख रहा है। महिला के हाथ में हैंड बैग है और युवक के पास पिट्ठू बैग था। चोरी की वारदात के बाद महिला के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस गुरुग्राम व उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड व नेपाल जाने वाले रास्तों पर भी घरेलू सहायिका की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक देवेंद्र मलिक ने बताया कि उसके अपने दोस्त के कार्यालय में कुकिंग का काम करने वाले युवक के माध्यम से घरेलू सहायिका को अपने घर में काम पर रखा था। उसने घरेलू सहायिका की आईडी भी ली थी, जोकि नेपाल की थी। लेकिन घर में चोरी के दौरान वह अपनी आईडी को भी साथ लेकर चली गई। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी को अस्पताल से घर लेकर आए हैं। अभी तक लगभग 30 तोले सोने के आभूषण व अन्य सामान, 12 लाख रुपये नकदी और चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। जांच करके चोरी हुए सामान की सूची बनाकर आकलन किया जाएगा कि कितनी कीमत का सामान चोरी हुआ है।

वर्जन
जांच अधिकारी सुमित ने बताया कि मकान मालिक ने लगभग 20 दिन पहले किसी जानकार के माध्यम से घरेलू सहायिका को कामकाज के लिए रखा था। शिकायतकर्ता ने घरेलू सहायिका का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे पुलिस टीम को घरेलू सहायिका की तलाश करने में परेशानी आ रही है। घरेलू सहायिका के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है।

क्या है मामला
देवेंद्र मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ न्यू पालम विहार के फेस-1 में रहता है। बीते सोमवार की सुबह जब उसके बच्चे स्कूल चले गए और वह अपने काम पर चला गया तो उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। वहीं, उनकी घरेलू सहायिका भी काम कर रही थी। सुबह लगभग 11 बजे उसकी पत्नी का कॉल आया कि घरेलू सहायिका द्वारा खाना देने के बाद उसे चक्कर आ रहे हैं और तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद जब देवेंद्र मलिक दोपहर 12 बजे बाद घर पर वापस आया तो पत्नी रितु मालिक बेहोशी की हालत में कमरे में मिली। बैडरूम में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र मलिक ने चोरी की वारदात व पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाने के लिए घरेलू सहायिका सहित उसके अन्य साथी पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस टीम ने मौके पर निरीक्षण किया तो घटनास्थल से रॉड, पेचकस व रॉड मुड़ी हुई मिली थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed