{"_id":"6a89871ccb8fee741a07ec5a","slug":"seamus-murphys-photo-exhibition-opens-at-museo-camera-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98548-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: म्यूजियो कैमरा में सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: म्यूजियो कैमरा में सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन
म्यूजियो कैमरा में फोटोग्राफर सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन पर सांसद शशि थरूर फोटोग्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद और पूर्व विदेश राज्य मंत्री डॉ. शशि थरूर ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-28 स्थित म्यूजियो कैमरा के प्रदर्शनी हॉल में शुक्रवार की शाम आयरिश फोटोग्राफर सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी लाइफ इज इन मेनी डेज का उद्घाटन सांसद और पूर्व विदेश और मानव संसाधन मंत्री डॉ. शशि थरूर ने किया। उद्घाटन के लिए दीप प्रजव्वलित करने से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शशि थरूर ने मानवीय संवेदनाओं और कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन के उत्सव को अपने अलग अंदाज में कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर सीमस मर्फी के साथ दिलचस्प संवाद किया।
इसमें उन्होंने कोलकाता समेत विश्व के विभिन्न देशों में मर्फी की फोटोग्राफी के अनुभव और उद्देश्य के बारे सवाल किए। मर्फी ने अफगानिस्तान में बमबारी के तुरंत बाद ली गई तस्वीर के बारे में बताया कि तालीबान और अमेरिका के युद्ध के बीच एक बच्चा सिर पर कुछ ओढ़ कर साइकिल से अपने भाई के साथ जा रहा है। तालीबान के शासन में फोटोग्राफी काफी मुश्किल थी लेकिन उन्होंने युद्ध की विभीषिका के बीच जीवन के उत्सव को तलाशा। कोलकाता में फोटोग्राफी में अपने औजारों के साथ साइकिल पर जा रहे मजदूर की साइकिल पर लगे बड़े से फूल के संदर्भ और तकनीक पर सवाल किए गए। शशि थरूर और सीमस मर्फी के सवाल-जवाब के बीच कई कला विशेषज्ञों, फोटोग्राफरों और महिलाओं ने विभिन्न जगहों पर ली गई तस्वीरों पर सवाल किए।
प्रदर्शनी की क्यूरेटर जेल्डा चीटल ने अफगानिस्तान, आयरलैंड, भारत, रूस और यूनाइटेड स्टेट्स में मर्फी की तीन दशकों की फोटोग्राफी के संदर्भ समझाए। इस मौके पर म्यूजियो कैमरा प्रमुख आदित्य आर्य सहित शहर के बहुत सारे कला प्रेमियों के साथ सांसद डॉ शशि थरूर और सीमस मर्फी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी 25 अक्तूबर तक चलेगी। 23 अगस्त को भी फोटोग्राफर सीमस मर्फी दर्शकों के साथ सवाल जवाब सत्र के लिए मौजूद रहेंगे।