{"_id":"6a4912c294b786eed6081640","slug":"school-players-outstanding-performance-in-the-regional-sports-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93510-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
165 विद्यार्थियों ने जीते पदक, 85 का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की ओर से 185 विद्यार्थियों ने देव गुरुकुल अंबाला, हिसार, पंचकूला सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 23 जून से 29 जून तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिताओं में 165 विद्यार्थियों ने पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। इनमें 89 स्वर्ण, 51 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 85 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी किया गया है।
सेक्टर 14 स्थित केद्रीय विद्यालय के खेल प्रशिक्षक नवील राठी ने कहा कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्कूल के खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है।