{"_id":"6a58d629e3f88faaa5089853","slug":"school-management-committees-will-connect-directly-with-the-chief-minister-one-smc-representative-will-be-selected-from-each-district-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94702-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीएम से सीधे जुड़ेंगी स्कूल प्रबंधन समितियां, हर जिले से चुना जाएगा एक एसएमसी प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीएम से सीधे जुड़ेंगी स्कूल प्रबंधन समितियां, हर जिले से चुना जाएगा एक एसएमसी प्रतिनिधि
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों की विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर दिया जाएगाा। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जिले से एक चयनित विद्यालय प्रबंधन समिति को मुख्यमंत्री के साथ सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा। इस दौरान एसएमसी सदस्य स्कूलों से जुड़े सुझाव, समस्याएं और विकास से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। निदेशालय ने जिला परियोजना समन्वयकों डीपीसी को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले एसएमसी सदस्यों की सूची तैयार करें और चयनित विद्यालयों में पहले से बैठक कर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कराएं। कार्यक्रम का ऑनलाइन लिंक हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से अलग से उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका और मजबूत होगी। साथ ही स्कूलों के विकास, अभिभावकों की भागीदारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सीधे फीडबैक मिलेगा, जिससे सरकारी स्कूलों में सुधार की दिशा में बेहतर निर्णय लिए जा सकेंगे। संवाद