फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   School had withheld admission fee upon cancellation of enrollment; must refund it with interest.

Gurugram News: दाखिला रद्द कराने पर स्कूल ने रोकी थी एडमिशन फीस, ब्याज समेत लौटानी होगी

Sat, 25 Jul 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
School had withheld admission fee upon cancellation of enrollment; must refund it with interest.
महिला ने दो बच्चों का दाखिला कराया था, एक दिन बाद रद्द कराया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित जीडी गोयंका वर्ल्ड स्कूल में दाखिला लेने के एक दिन बाद रद्द कराने पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से रोकी गई एडमिशन फीस ब्याज समेत वापस करनी होगी। महिला ने अपने दो बच्चों का दाखिला कराया था। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।
सेक्टर-92 निवासी पूजा धीमान ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि वह जनवरी 2021 में सोहना में जीडी गोयंका वर्ल्ड स्कूल के पास रहने वाली थी। इसके लिए उन्होंने अपने दोनों बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया था। दाखिला 29 जनवरी 2021 में हुआ था। इसके लिए उन्होंने 90 हजार रुपये दिए थे। अगले दिन उन्हें दाखिला खारिज कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि कोरोना में हुए लॉकडाउन के चलते अचानक से उन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा। इसके चलते उसने स्कूल के पास रहने का विचार छोड़ दिया था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से एडमिशन फीस वापस करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि स्कूल प्रबंधन की रिफंड पॉलिसी नहीं है।
विज्ञापन

आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्कूल को आदेश दिया है कि वह 90 हजार रुपये नौ प्रतिशत की दर से शिकायतकर्ता को वापस करे। इस दौरान महिला को हुई मानसिक परेशानी पर 22 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर खर्च होने पर 11 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed