फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   School children took out a rally and gave the message of cleanliness, the corporation inspected the shops.

Gurugram News: स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, निगम ने दुकानों में की जांच

Fri, 17 Jul 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
School children took out a rally and gave the message of cleanliness, the corporation inspected the shops.
आईएमटी सेक्टर-1 मार्केट में चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान, उप-निगम आयुक्त ने दी दुकानदारों को सख्त चेतावनी
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आईएमटी सेक्टर-1 मार्केट में एक विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत करीब 100 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया और एक स्वच्छता रैली निकाली। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने और पर्यावरण के लिए घातक सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने का प्रभावी संदेश दिया।



अभियान का नेतृत्व स्वयं उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने किया। उन्होंने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष कार्रवाई करते हुए मार्केट की विभिन्न दुकानों में जांच की। जांच के दौरान कई दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए उप-निगम आयुक्त ने कहा कि भविष्य में इसका उपयोग पाए जाने पर भारी चालान और कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही मार्केट में अवैध रूप से रास्ता रोकने वाले अतिक्रमणकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी गई कि वे तुरंत क्षेत्र को कब्जा मुक्त कर दें अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। नगर निगम केवल सफाई व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता में आदतों के बदलाव के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed